By: एजेंसी | Updated at : 02 Dec 2018 09:16 PM (IST)
अहमदाबाद: गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पर्चा लीक होने के बाद रविवार को रद्द कर दी गई. परीक्षा शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले यह फैसला लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि करीब आठ लाख 75 हजार उम्मीदवारों को सुबह तीन बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में बैठना था जो गुजरात के दो हजार 440 केंद्रों पर आयोजित होनी थी.
इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य के गृह विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस ने मांग की कि इस घटना की जांच हाई कोर्ट के एक मौजूदा जज के नेतृत्व वाली एसआईटी से कराई जाए.
जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है और POK पाकिस्तान से जुड़ा है: फारुक अब्दुल्ला
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस घटना में सत्तारूढ़ पार्टी के लोग शामिल हैं. परीक्षा कराने वाली संस्था लोकरक्षक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष विकास सहाय ने बताया कि पर्चा लीक होने की बात सामने आते ही कुछ घंटे पहले परीक्षा रद्द कर दी गई.
सहाय ने कहा, "किसी ने मुझे जवाबों की एक सूची भेजी जो परीक्षा के लिए तय किए गए सवालों के जबाव थे. यह स्पष्ट होने के बाद कि पर्चा लीक हो गया है, हमने परीक्षा रद्द कर दी." उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की जाएगी.
AMU के छात्रों का आरोप-पहले बनाया चिकन, फिर उसी तेल से बनी पूरी-सब्जी छात्रों को खिलाई
सहाय ने कहा कि अभी हमें यह नहीं पता चला है कि पर्चा कहां से लीक हुआ. हमने हर जिले में पर्चा रखने की जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे और सुरक्षा गार्ड भी तैनात किये थे. परीक्षा रद्द होने पर विपक्षी कांग्रेस ने बीजेपी सरकार की आलोचना की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.
तेलंगाना चुनाव: जानें क्या है सीएम केसीआर का उत्तर प्रदेश से कनेक्शन
गोहिल ने कहा, "हमारी सूचना के मुताबिक इसके पीछे सत्तारूढ़ पार्टी के लोग शामिल हैं." उन्होंने कहा, "इस मामले की जांच हाई कोर्ट के मौजूदा जज के नेतृत्व वाली एसआईटी से कराए जाने पर ही हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि दोषियों को सजा मिलेगी. केवल तभी हम उम्मीद कर सकते हैं कि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा नहीं होंगी."
यूपी में इन पदों पर निकली 3,740 सरकारी नौकरियां, यहां जानें कब से कर सकते हैं आवेदन
एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं. इस बीच, उम्मीदवारों ने राज्य के कई हिस्सों में इस घटना के विरोध में सड़कों को जाम किया और टायर जलाए.
देखें वीडियो-
MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान